सरस्वती शिशु मन्दिर का वार्षिक निरीक्षण संपन्न 

Dec 10, 2025 - 18:16
 0
सरस्वती शिशु मन्दिर का वार्षिक निरीक्षण संपन्न 

सरस्वती शिशु मन्दिर का वार्षिक निरीक्षण संपन्न 

अमिट रेखा/ जितेन्द्र कुमार 

गोरखपुर। वार्षिक निरीक्षण किसी भी संस्थान की गुणवत्ता व उन्नयन के लिए एक आवश्यक प्रक्रिया है। विद्या भारती में निरीक्षण प्रत्येक वर्ष में एक बार होने वाली अनिवार्य प्रक्रिया है। इस क्रम में सरस्वती शिशु मन्दिर  पक्कीबाग, गोररखपुर का वार्षिक  निरीक्षण  संपन्न हुआ । प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख गोविंद सिंह  (प्रधानाचार्य )सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के नेतृत्व में आई टीम द्वार संपन्न हुआ।
जिसमें डॉ अश्वनी वर्मा,भगवान सिंह प्रधानाचार्य हरैया,मदन ,सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती से रवि कुल रतन पाण्डेय प्रवक्ता भौतिकी, आशीष सिंह प्रवक्ता हिंदी, अरुण सिंह गणित टीजीटी, अंशुमान  अंग्रेजी, प्रदीप , रसड़ा से पुरुषोत्तम , संतकबीरनगर से शुभेंदु पाठक  की उपस्थिति रही।
मंचस्थ अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह  ने कराया। 
मुख्य अतिथि गोविंद सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है । हमें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है हमें फास्ट फूड से बचने की आवश्यकता है ।हमें किसी भी परिस्थिति में धैर्य एवं लगन के साथ कार्य करना चाहिए विपरीत परिस्थितियों में घबराना नहीं चाहिए साथ में आए हुए अन्य विषय विशेषज्ञ संघनता एवं सूक्ष्मता पूर्वक अपने-अपने विषय के साथ विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं, शिक्षण प्रशिक्षण आदि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।