बी०आई०टी० के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट में रची सफलता की कहानी
बी०आई०टी० के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट में रची सफलता की कहानी
अमिट रेखा/संतराज यादव/सहजनवा गोरखपुर
बी०आई०टी० गीडा गोरखपुर के छात्रों ने अपना श्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए श्रेष्ठ प्लेसमेंट प्राप्त कर सफलता के नये आयाम स्थापित किये। बी०आई०टी० के छात्रों ने नवीनतम व आधुनिकतम शिक्षण को ग्रहण किया साथ ही साथ श्रेष्ठतम प्रयोगशाला एवं कारखाना में प्रैक्टिकल किये इन्ही के फलस्वरूप विभिन्न कम्पनियों क्यू-स्पाइडर्स टेक्नोलॉजी, मोविडू टेक्नोलॉजी, एएससी इंटरनेशनल, क्यूबिट्स सॉल्यूशन, आईकॉइनेज सॉफ्ट लैब्स, ट्रांजिटा सिस्टम, एयर टेक इंजीनियरिंग सर्विसेज, स्प्लाइस, अनलॉक्स, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस प्रा. लि., स्विगी इंस्टामार्ट, सियाराम सिल्क, विजन पैरेंटेरल प्रा. लि., के द्वारा प्लेसमेंट के लिए हुए साक्षात्कार में 347 छात्र एवं छात्राओं ने अपना चयन सुनिश्चित कराया। उक्त कम्पनियों द्वारा बी.आई.टी. के छात्रों के चयन के पश्चात छात्रों के तकनीकी ज्ञान व मेधा की सराहना की कम्पनी के प्रमुख ने कहा बी.आई.टी. के छात्र शिक्षण व तकनीकी ज्ञान से भरे हुए हैं इन्हे देखकर लगता है कि ये भविष्य में अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान के बल पर उच्च पद हासिल करेंगे। 9.5 लाख प्रतिवर्ष तक का पैकेज पूजा जायसवाल, प्रशांत मिश्रा, प्रज्ञा श्रीवास्तव, कन्हैया मोदनवाल, मुष्कान पांडे, विशाल प्रजापति, सत्यम मौर्य, स्वर्णिका जायसवाल, मुस्कान वर्मा, मिली श्रीवास्तव, रोनित मौर्य, सुहानी सिंह, अशोक कुमार गोंड, रंजना सिंह, अजहर हुसैन, गौरव मिश्रा, सुकन्या राव, माधवी निषाद, निधि सिंह, श्रेयांश कुमार श्रीवास्तव, आयुष सिंह, अंशु गुप्ता, दिव्यांश श्रीवास्तव, आस्था कुमारी जायसवाल, आदित्य राज गुप्ता, अनुज कुमार, विकास बरई, प्रणव प्रकाश दुबे, अंशुमान मिश्रा, आनंद गुप्ता, उत्कर्षिणी श्रीवास्तव और मोहित कुमार प्रजापति ने प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन डा० आर०ए० अग्रवाल ने कहा कि प्लेसमेंट प्राप्त करना छात्र जीवन की मंजिल होती है। बी०आई०टी द्वारा प्रत्येक प्रवेशित छात्र को अत्यंत आधुनिक प्रयोगशाला एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा ज्ञान एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ताकि छात्र को नवीन तकनीक से परिचित कराते हुए विभिन्न आद्यौगिक इकाईयों में भ्रमण कराया जाता है एवं विभिन्न आद्यौगिक इकाईयों में प्रशिक्षित कराया जाता है ताकि छात्र का सर्वागीण विकास हो सके। संवाद में पारंगत होने के लिए इंग्लिश लैग्वेज लैब एवं इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी प्रत्येक छात्र को निःशुल्क प्रदान किया जाता है। संस्थान सचिव डा० रजत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक एवं छात्रों के कठिन परिश्रम का परिणाम है कि बी०आई०टी० संस्थान में रिकार्ड प्लेसमेंट हुए हैं। बी०आई०टी० की प्लेसमेंट टीम निरंतर वर्ष भर छात्रों को साक्षात्कार एवं कम्पनी की परीक्षा हेतु तैयार करती रहती है ताकि उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त हो सके।
प्लेसमेंट टीम के सभी सदस्य उज्जवल श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, डा० प्रशांत सिंह, अमितेश त्रिपाठी, गौतमेंन्द्र द्विवेदी, अभिन्नेद्र विश्वकर्मा सहित निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, महानिदेशक प्रो० गोविन्द पाण्डेय, सी०टी०ओ० विजय श्रीवास्तव, निदेशक एच०आर० संतोष त्रिपाठी, निदेशक बी०आई०टी० डा० रूप रंजन, निदेशक फार्मेसी डा० आशीष सिंह, निदेशक डिग्री कालेज डा० अरुण पान्डेय, निदेशक मैनेजमेंट कालेज डा० अभिषेक त्रिपाठी, निदेशक डिप्लोमा अभिनव श्रीवास्तव, शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।