गीडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गायब हुआ 15 वर्षीय किशोर सकुशल बरामद
गीडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गायब हुआ 15 वर्षीय
किशोर सकुशल बरामद
परिजनों ने जताया आभार, चौकी प्रभारी अमरेश सिंह की
टीम को सराहना
अमिट रेखा/संतराज यादव /सहजनवा
गोरखपुर थाना गीडा क्षेत्र अंतर्गत पिपरौली चौकी के ग्राम पंचायत गहासाड़ निवासी अंश साहनी पुत्र प्रवीण साहनी, उम्र 15 वर्ष सोमवार को सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। एटीएम से पैसा निकालने शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने चिंतित होकर गीडा पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही गीडा चौकी प्रभारी अमरेश सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल सक्रिय हुए और बालक की तलाश शुरू की। पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से कुछ ही घंटों में मंगलवार को अंश साहनी सकुशल बरामद कर लिया गया।पूछताछ में अंश ने बताया कि वह गोरखपुर गया था और उसका कोई ठिकाना तय नहीं था। पुलिस ने बालक को सकुशल परिजनों को सौंप दिया।
बालक के सकुशल मिलने परिजनों ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया और राहत की सांस ली। क्षेत्र के लोगों ने भी चौकी प्रभारी अमरेश सिंह और उनकी टीम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की।