बाढू चौराहा बाजार में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से जाम की समस्या

Dec 16, 2025 - 11:27
 0
बाढू चौराहा बाजार में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से जाम की समस्या

बाढू चौराहा बाजार में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से जाम की समस्या

अमिट रेखा/ बाबर अली /बाढू चौराहा बाजार/ फाजिलनगर/ कुशीनगर

 
फाजिलनगर ब्लाक के बाढू चौराहा बाजार में फाजिलनगर-बनकटा बाजार मुख्य मार्ग और वदुरांव से चौरा खास को जाने वाली सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के कारण दोपहर के एक बजे से रात्रि लगभग आठ बजे तक जाम लगा रहता है। इससे बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी होती है। सड़क के किनारे बेतरतीब खड़ा किए जाने वाले वाहनों के कारण समस्या और बढ़ जाती है। बाढू चौराहा के व्यापार मंडल अध्यक्ष जनार्दन बर्नवाल तथा क्षेत्र के अर्जुन बर्नवाल, संदीप मद्धेशिया, प्रभाकर मिश्रा, आदि ने बताया कि दुकानदार सड़क की पटरियों पर सामान रखते हैं। ग्राहक दुकानों के सामने बाइक खड़ा कर देते हैं। कुछ लोग सड़क पर ही विक्रेता गाड़ी खड़ा कर खरीदारी करने लगते हैं। इस वजह से अन्य वाहनों को निकलने की जगह नहीं मिलती है। ठेला-खोमचा वाले भी सड़क पर कब्जा जमाए रहते हैं। हटाने के लिए कहने पर झगड़ा करने लगते हैं। टेंपो चालक भी सड़क पर ही यात्रियों को चढ़ाते-उतारते हैं। इससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है। उक्त लोगों ने प्रशासन से सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटवा कर जाम से छुटकारा दिलाने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष जनार्दन बर्नवाल कहना है कि यादि मामले का संज्ञान लेकर अतिक्रमण खाली कराकर समस्या का समाधान नहीं कराया जाता है तो उक्त विरुद्ध शिकायती पत्र देकर शिकायत डीएम व एसपी कुशीनगर से कि जायेगी ।