ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज
ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यकर्मों के बीच हुआ।
अमिटरेखा/हारून अली /पटहेरवा/पिपरा कनक /कुशीनगर
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के जोगियां में यूथ क्लब जोगियां द्वारा विगत 25 वर्षों से स्व.शिवसागर सिंह फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यकर्मों के बीच हुआ। पहले दिन के प्रतियोगिता में सिवान की टीम ने बलिया के टीम को एक गोल से हराकर अगले राउंड में पहुंच गया।
उद्घाटन के अवसर पर बेबी डाल पब्लिक स्कूल फाजिलनगर के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकर्मों ने उद्घाटन समारोह को भव्य बना दिया। विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्र भक्ति गीत, पारंपरिक गीतों पर नृत्य और झांकियों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में अवनी, जानवी ज़ रिया, अंशिका, श्रेया, जोया, शिवानी, आर्यन राय, अमित, शिवम, आदर्श आदी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच यूनाइटेड क्लब सिवान और मार्डन फुटबाल क्लब बलिया के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के तरफ से कोई गोल नही मारा गया। जबकि दूसरे हाफ के पांचवे मिनट में सिवान के खिलाड़ी ने पहला गोल मारकर अपने टीम का एक शून्य से बढ़त दिल दिया जो अंत तक बरकार रहा। मैच के रेफरी प्रभात मिश्रा जबकि लाइन मैंन मकसूद आलम और अशोक यादव रहे। मैच शुभारंभ रेडहिल्स के एडमिन हेड साहिल अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दिया।इस आयोजन में अध्यक्ष नितान्त सिंह, संयोजक इसराइल अंसारी,भुनेश्वर राय,कौशल किशोर सिंह,योगेंद्र कुमार, हदीश अंसारी, सिकन्दर गोंड, जमशेद, मुन्ना शर्मा, बैतुल्लाह, असलम,हरेंद्र गुप्ता,विभूति पाठक,बी के श्रीवास्तव आदि का विशेष योगदान रहता है।