प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय चनऊ के रास्ते का शुरू हुआ निर्माण
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय चनऊ के रास्ते का शुरू हुआ निर्माण
अमिट रेखा/ संतराज यादव/ गोरखपुर
गोरखपुर पिपरौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चनऊ में जाने वाले रास्ते पर जिम्मेदारों द्वारा जल निकासी के लिए दो महीना पहले ही जमीन से एक फीट ऊंचा ह्यूमन पाईप बिछाकर छोड़ दिया गया था। जिससे छात्र, शिक्षक और ग्रामीण रोजाना गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही जल निकासी न होने से छात्र और शिक्षक गंदगी और जल जमाव के बीच पठन पाठन करने को मजबूर थे।
ग्रामीणों की समस्या को देखते प्रधान द्वारा इस रास्ते का निर्माण रविवार को शुरू करा दिया गया।
ग्राम प्रधान उमेश निषाद ने बताया कि हाईवे से गांव के अंदर जाने वाले संपर्क मार्ग पर जल निकासी के लिए ठेकेदार द्वारा दो महीने पहले ही सड़क से लगभग एक फीट ऊंचा ह्यूमन पाईप बिछाकर छोड़ दिया गया था। जबकि इसी रास्ते पर एक तरफ पूर्व माध्यमिक विद्यालय और दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय है। प्राथमिक विद्यालय के कुछ कमरे रास्ते के दूसरी तरफ भी है।जिससे छात्रों और शिक्षकों का इधर उधर आना जाना दिन भर लगा रहता है। इसी आने जाने के चक्कर में छात्र और शिक्षक ह्यूमन पाइप में ठोकर लगने से गिरकर चोटिल हो रहे थे।स्कूल गेट पर जलजमाव के कारण पानी के सड़न के कारण बदबू भी उठता था।
आगे ग्राम प्रधान ने बताया कि इस समय के निदान के लिए रविवार से ही रास्ते का काम शुरू करा दिया गया है। उम्मीद है कि एक हफ्ते में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।