रीजेंसी हॉस्पिटल में 52 ग्राम प्रधानों का किया सम्मान
रीजेंसी हॉस्पिटल में 52 ग्राम प्रधानों का किया सम्मान
अमिट रेखा/ संतराज यादव/ गोरखपुर
गोरखपुर गुलरिहा स्थित रीजेंसी हॉस्पिटल में भटहट और चरगांवा ब्लाक के ग्राम प्रधानों के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 52 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए रीजेंसी हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट संदीप शर्मा ने बताया कि अस्पताल सभी प्रकार की बीमारियों के इलाज में सक्षम है।किफायती इलाज और आयुष्मान भारत सेवाएं।गोरखपुर समारोह के दौरान हॉस्पिटल के महाप्रबंधक रोहित तिवारी और उप महाप्रबंधक संजीव सिंह ने उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि रीजेंसी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत कैंसर, कार्डियक और डायलिसिस सेवाएं भी उपलब्ध हैं। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेजर अभिनव श्रीवास्तव ने हृदय रोग के लक्षण और बचाव के उपायों पर जानकारी दी। नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ.अप्रीत श्रीवास्तव ने किडनी रोग के बारे में बताया।प्रधान संघ के अध्यक्ष ने रीजेंसी हॉस्पिटल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब किसी निजी अस्पताल ने ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया है। इस अवसर पर गिरिजेश कुमार मिश्र, बिजेंद्र यादव सहित अस्पताल के तकनीशियन और कर्मचारी भी मौजूद थे।गोरखपुर रीजेंसी हॉस्पिटल में 52 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।अस्पताल में किफायती इलाज और आयुष्मान भारत सेवाओं की जानकारी दी गई
समारोह में वाइस प्रेसिडेंट संदीप शर्मा ने अस्पताल की सेवाओं के बारे में बताया
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेजर अभिनव श्रीवास्तव और नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ.अप्रीत श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।