जैतपुर वोकटा मार्ग   अमटौरा- बनौड़ा  गांव की रोड पर मिट्टी लदी ट्राली पलटी

Dec 15, 2025 - 18:08
 0
जैतपुर वोकटा मार्ग   अमटौरा- बनौड़ा  गांव की रोड पर मिट्टी लदी ट्राली पलटी

जैतपुर वोकटा मार्ग   अमटौरा- बनौड़ा  गांव की रोड पर मिट्टी लदी ट्राली पलटी

अमिट रेखा/ संतराज यादव/ सहजनवा /गोरखपुर

सहजनवां गोरखपुर थाना गीडा क्षेत्र के जैतपुर अमटौरा-बनौड़ा  मार्ग पर गांव की मोड पर मिट्टी से लदा एक ट्रेलर पलट गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार,ट्रेलर जैतपुर वोक्टा मार्ग पर जा रहा था, तभी जैतपुर अमटौरा बनौड़ा मार्ग गांव की मोड पर पलट गया। ट्रेलर में मिट्टी लदी हुई थी, जिससे सड़क पर मिट्टी फैल गई।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रेलर चालक और अन्य लोग सुरक्षित हैं।ट्रेलर पलटने की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और अन्य अधिकारियों को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ट्रेलर को सड़क से हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई है।