देर रात तक विनोद कुशवाहा ने किया क्षेत्र भ्रमण, सरस्वती पूजा की रही धूम

Jan 24, 2026 - 08:43
 0
देर रात तक विनोद कुशवाहा ने किया क्षेत्र भ्रमण, सरस्वती पूजा की रही धूम

देर रात तक विनोद कुशवाहा ने किया क्षेत्र भ्रमण, सरस्वती पूजा की रही धूम

अमिट रेखा/पथरदेवा/देवरिया

पथरदेवा जिला पंचायत वार्ड नंबर एक से भावी जिला पंचायत प्रत्याशी विनोद सिंह कुशवाहा ने सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर देर रात तक क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया। उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक गांवों में पहुंचकर सरस्वती पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और आयोजकों से भेंट कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान जगह-जगह माता सरस्वती की प्रतिमाओं के दर्शन कर उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली, शिक्षा के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरस्वती पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।विनोद कुशवाहा के देर रात तक किए गए भ्रमण से आयोजकों और ग्रामीणों में प्रसन्नता दिखी। लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्रीय समस्याओं पर भी उनसे चर्चा की। उनके इस जनसंपर्क से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया।