पूर्व पीआरओ की पत्नी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
पूर्व पीआरओ की पत्नी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी के अभिन्न सहयोगी रहे बघौचघाट निवासी पूर्व पीआरओ बैजनाथ मिश्रा की धर्मपत्नी बिधावती देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधावती देवी लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। शुक्रवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।उनका अंतिम संस्कार बघौचघाट स्थित खनुआ नदी घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में संजय मल्ल, सपा नेता रब्बुद्दीन,ग्राम प्रधान रामविलास यादव, कुंवर राय, अभय यादव, विवेक सिंह पटेल, धर्मवीर गुप्ता, ज्ञान पहलवान, विनोद सिंह कुशवाहा, बलिंदर कुशवाहा, भगवती मिश्रा, राकेश राय, ओमप्रकाश प्रसाद, विजय कुशवाहा, राहुल पाठक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।देर शाम पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, फकरुद्दीन खां, सुभाष पाठक, प्रदीप राव, भगवती मिश्रा, कृष्णलाल त्रिपाठी, मुराद अहमद, भगवान सिंह, भैरव यादव सहित सैकड़ों लोगों ने पूर्व पीआरओ के निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र के लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।