हिंदू एकता का संदेश सरस्वती पूजन और सम्मान समारोह 

Jan 5, 2026 - 21:28
 0
हिंदू एकता का संदेश सरस्वती पूजन और सम्मान समारोह 

हिंदू एकता का संदेश सरस्वती पूजन और सम्मान समारोह 

अमिट रेखा/ संत राज यादव 


गोरखपुर । नरसिंहपुर स्थित ऐतिहासिक काली मंदिर रामगढ़ में आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मिथिलेश नारायण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मिथिलेश नारायण ने कार्यक्रम के आरंभ में मंच पर विराजमान सरस्वती देवी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नतमस्तक हुए यह दृश्य उपस्थित जनसमूह के लिए भावुक और प्रेरणादायक रहा। इसके बाद उन्हें स्मृति चिन्ह और पटाखा पहनाकर भव्य सम्मान दिया गया।मिथिलेश नारायण ने अपने संबोधन में कहा 
हिंदू समाज को एकजुट करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।
उन्होंने सभी हिंदू भाइयों-बहनों से आह्वान किया कि वे अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक रहें और एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें।
यह सम्मेलन हमें एक नए आत्मविश्वास से भर गया है।
मिथिलेश  का सरस्वती पूजन देखकर लगता है ज्ञान और शक्ति का संगम है।हिंदू एकता के लिए ऐसा आयोजन हर गांव-शहर में होना चाहिए।हिंदू इकट्ठा होकर के राम मंदिर की लड़ाई लड़े ट्रस्ट में किसी हिंदू को जगह मिला सब उच्च वर्ग  को जगह मिली। हिंदू के किस एकता की बात करते हैं केवल लड़ने के लिए।