तमकुही राज वारकाउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
मुख्य अतिथि विधायक डॉ असीम कुमार राय की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिवक्ता एच एन सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
अमिटरेखा/कृष्णा यादव /तमकुहीराज /कुशीनगर
तमकुही राज तहसील सभागार में नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार राय महामंत्री अमरनाथ सिंह सहित पूरी कार्यकारिणी को वरिष्ठ अधिवक्ता एच एन सिंहने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। विधायक डॉअसीम कुमार राय नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी को बधाई दी । नवनिर्वाचित कार्यकारणी से वादकारियों को न्याय दिलवाने में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर बार काउंसिल के सभी पदाधिकारी ,अधिवक्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय नगर पंचायत अध्यक्ष सेवरही प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल सेवरही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी तहसीलदारतमकुही राज महेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।