जोकवा खुर्द में प्रशासन की मौजूदगी में लगा ट्रांसफार्मर ,चार हिरासत में ।

Aug 12, 2026 - 23:22
 0
जोकवा खुर्द में प्रशासन की मौजूदगी में लगा ट्रांसफार्मर ,चार हिरासत में ।

जोकवा खुर्द में प्रशासन की मौजूदगी में लगा ट्रांसफार्मर ,चार हिरासत में ।

अमिट रेखा/ हारून अली/ फाजिलनगर/ कुशीनगर ।  


तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जोकवा खुर्द में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर महीनों से चल रहा विवाद बुधवार को ट्रांसफार्मर लगने के बाद समाप्त हुआ । नायब तहसीलदार कसया व पुलिस तथा भारी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में पहले से लगे खंभों पर ट्रांसफार्मर लगाया गया । अवरोध उत्पन्न कर रहे चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया ।
      जोकवा खुर्द में बिजली के ओवरलोडिंग को देखते हुए सौभाग्यवती योजना के तहत 25 के वी का ट्रांसफार्मर लगाना प्रस्तावित था जिसके  लिए गांव के पश्चिम सड़क किनारे पुलिया के पास अतिरिक्त भूमि में  पोल लगाया गया था । उसके बाद से ही बगल में जमीन खरीद कर घर बनाए एक व्यक्ति द्वारा बार बार गुट बनाकर ट्रांसफार्मर लगाने नहीं दिया जा रहा था । जिसकी लिखित शिकायत ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान हरिलाल यादव ने एस डी एम कसया से की थी । उपजिलाधिकारी के आदेश पर बुधवार को राजस्व टीम के कानूनगो संजय राय ,लेखपाल नन्द लाल पाठक ,सन्नी गुप्ता, दिव्या श्रीवास्तव  और पुलिस बल के साथ नायब तहसीलदार राहुल कुमार ने गांव पहुंच ट्रांसफार्मर लगवाया । इस बीच बार बार अवरोध उत्पन्न कर रहे चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया । इस बीच तुर्कपट्टी थानाप्रभारी आलोक कुमार मधुरीया चौकी प्रभारी राहुल राय ,महिला पुलिस के साथ मयफोर्स मौजूद रहे । भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे ।