प्रधानमंत्री के आह्वान पर सुकरौली में निकली तिरंगा यात्रा
प्रधानमंत्री के आह्वान पर सुकरौली में निकली तिरंगा यात्रा
अमिट रेखा छोटेलाल शास्त्री सुकरौली बाजार कुशीनगर
सुकरौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नगर पंचायत सुकरौली में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नेहरू इंटर कॉलेज से हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और अमर शहीदों की जय के उद्घोष से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। यात्रा नगर की पुरानी मंडी स्थित काली मंदिर होते हुए शहीद स्मारक स्थल तक पहुंची।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत सुकरौली अध्यक्ष राजनेति कश्यप रहे। इस दौरान भाजपा युवा नेता रवीश सिंह, पूर्व विधायक पवन केडिया, नेहरू इंटर कॉलेज के प्रबंधक विवेक कुमार सिंह बंटी, जिला मंत्री एवं तिरंगा यात्रा के जिला सह-संयोजक ज्ञानविक्रम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश शाही, वरुण जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कसौधन, राजेश गुप्ता, शशांक त्रिपाठी, बाबूराम यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, जयकिशन यादव, क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान, प्रमुख मोतीचक अर्चना प्रदीप सिंह,सहित नेहरू इंटर कॉलेज के शिक्षकगण एवं हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचने के बाद अमर शहीदों को नमन किया गया। तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने और प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प लिया।