गोरखपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे से टकराया इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा
गोरखपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे से
टकराया इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा
अमिट रेखा जीतेन्द्र यादव गोरखपुर
गोरखपुर एयरपोर्ट पर 19 अगस्त को दिल्ली से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2381 की लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। विमान में क्रू मेंबर्स समेत 178 लोग सवार थे। घटना के बाद पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को गो-अराउंड कराया और एटीसी की अनुमति मिलने के बाद दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग कराई।
लैंडिंग के बाद नियमित जांच में विमान के पिछले हिस्से में ऑक्जिलरी पावर यूनिट (APU) के पास खरोंच के निशान मिले। इसके बाद विमान को अस्थायी रूप से सेवा से हटा दिया गया है। फिलहाल तकनीकी जांच और मरम्मत का काम चल रहा है। तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान में शामिल किया जाएगा। इंडिगो ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।