क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, देशभक्ति के रंग में रंगा इलाका

Jan 27, 2026 - 09:12
 0
क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, देशभक्ति के रंग में रंगा इलाका

क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, देशभक्ति के रंग में रंगा इलाका

अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया

पथरदेवा क्षेत्र में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस सरकारी एवं निजी संस्थानों में पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों, पंचायत भवनों, सरकारी कार्यालयों और निजी संस्थानों पर तिरंगा झंडा फहराया गया, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला और तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।इसी क्रम में पंचायत भवन पथरदेवा में चेयरमैन कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह ने तिरंगा फहराकर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संविधान के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प दिलाया। बीआरसी पथरदेवा में पंकज सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बघौचघाट थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने तिरंगा फहराकर पुलिसकर्मियों और आमजन को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय पर ग्राम प्रधान रामविलाश यादव व डॉ. अजीत द्वारा झंडा फहराया गया।मुख्य अथिति के रूप मे गोपाल राय, शिवशंकर तिवारी, वाचस्पति तिवारी, रामबालक सिंह, सुरेंद्र राय मौजूद रहे। 

एम बी एकेडमी स्कूल,सेंट्रल पब्लिक हायर सैकेंडरी स्कूल बघौचघाट मे पूर्व प्रधान कुवर राय ने झंडा फहराया साथ मे दिनेश सिंह विकास राय मौजूद रहे।एम बी एकेडमी स्कूल मे विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। किग्स पब्लिक स्कूल मे प्रबंधक जमशेद आलम ने झंडारोहन किया।मुख्य अथिति के रूप मे धर्मवीर गुप्ता, रब्बुद्दीन नेता, सकील अहमद मौजूद रहे। जूनियर हाई स्कूल बघौचघाट में प्रधानाचार्य अशरफ अली खान,जूनियर हाई स्कूल मेंदीपट्टी में प्रधानाचार्या अर्पणा राव तथा डॉ. अंबेडकर जनता शिक्षण संस्थान कुचया पथरदेवा में डॉ विंध्याचल मधेशिया व प्रधानाचार्य अजय सिंह द्वारा झंडारोहण किया गया। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में लोकतंत्र, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए।