अध्यक्ष क्रांति सिंह के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता

Jan 27, 2026 - 09:09
 0
अध्यक्ष क्रांति सिंह के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता

अध्यक्ष क्रांति सिंह के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता 

जनता में केक काटने की लगी होड़

अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया

नगर पंचायत पथरदेवा के नगर अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। नगर की जनता ने पूरे हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया। विभिन्न स्थानों पर केक काटकर अध्यक्ष को बधाइयाँ दी गईं और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।

इसी क्रम में महुवारी पार्क, महुवारी चौराहा, धुसवा रोड सहित नगर पंचायत के कई स्थानों पर केक काटे गए तथा खुशी के इज़हार में पटाखे भी फोड़े गए। समर्थकों और आम नागरिकों में जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

जनता का स्नेह और अपनापन देखकर नगर अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह ने कहा कि “नगर की जनता का यह प्रेम और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं सदैव नगर के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित रहूँगा।”

इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद तेजप्रताप, संजीव सिंह, अफजल, अजय सिंह, फुलचंद सहित रोहित सिंह, धनंजय, इंद्रजीत सिंह एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।