शिक्षा के साधक बाबा स्व0 रामचीज मिश्र  की धूम धाम से मनाई गई पुण्यतिथि 

Oct 25, 2026 - 08:45
Oct 25, 2026 - 09:03
 0
शिक्षा के साधक बाबा स्व0 रामचीज मिश्र  की धूम धाम से मनाई गई पुण्यतिथि 
शिक्षा के साधक बाबा स्व0 रामचीज मिश्र  की धूम धाम से मनाई गई पुण्यतिथि 

शिक्षा के साधक बाबा स्व0 रामचीज मिश्र  की धूम धाम से मनाई गई पुण्यतिथि 

अमिट रेखा/ ब्यूरो देवरिया

स्व0 रामचीज मिश्र  संस्थापक राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज कौड़िया मिश्र,देवरिया की पुण्यतिथि एवं संस्थापक समारोह का आयोजन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया जिसकी मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम जी रही। विशिष्ट अतिथि के रूप मे बी आर डी बी डी पी जी कालेज आश्रम बरहज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर डा0 शम्भू नाथ तिवारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जयनाथ कुशवाहा रहे। अतिथि के रूप मे असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डा0 अरविन्द पाण्डेय भी उपस्थित रहे । इस अवसर पर उनके त्याग, तपस्या, ईमानदारी और शिक्षा के प्रति अद्वितीय समर्पण का स्मरण अत्यंत प्रेरणादायी रहा।
 विद्यालय प्रबंधन के अनुसार स्व0 रामचीज मिश्र का जन्म वर्ष 1912 के आसपास हुआ था। उन्होंने अपनी योग्यता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से मझौली राजपरिवार का विश्वास अर्जित किया और राजपरिवार द्वारा संचालित विद्यालय के प्रधानाचार्य पद पर कार्य करते रहे,कुछ कारणों से इन्होने राजपरिवार के विद्यालय बी एन इंटर कालेज,मझौली राज से त्याग पत्र दे दिया और नोनापार स्थित इंटर कालेज के संस्थापक प्रधानाचार्य के रूप मे कार्यभार ग्रहण किया और वही से सेवानिवृत हुए। राजपरिवार की सेवा के पश्चात उन्होंने अपना जीवन शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित कर दिया।
 वर्ष 1962-63 में गाँव में काली माता के स्थान पर एक झोपड़ी से विद्यालय की शुरुआत की और नोनापार से सेवनिवृत होने के बाद वर्ष 1973 में ग्रामीणों के सहयोग से वर्तमान परिसर में विद्यालय के विकास की नींव रखा, उनके दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और शिक्षा के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण यह विद्यालय अपने आप मे स्थित है।स्व. मिश्र का जीवन हमें सिखाता है कि महानता पद या प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि त्याग, चरित्र, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण से प्राप्त होती है।
  उनके द्वारा प्रज्वलित शिक्षा की ज्योति आज भी अनेक विद्यार्थियों के भविष्य को आलोकित कर रहा है। समारोह की मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण विजय लक्ष्मी गौतम ने भी बाबा जी के कृत्यो पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को हमेशा सच्चे मार्ग पर चलने और कठिन परिश्रम करते हुए शिक्षा ग्रहण करने एवं जनपद और प्रदेश मे विद्यालय का नाम रोशन करने की सीख दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में बी०आर०डी०बी०डी० पी०जी० कालेज, आश्रम बरहज, देवरिया के प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी ने भी अपने सम्बोधन मे बाबा जी के कृत्यो पर प्रकाश डालते हुए उनके समयबद्धता, अनुसाशन, कर्तवनिष्ठां के बारे मे छात्र छात्राओं को बताया। प्रो. तिवारी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि स्व. मिश्र ने ग्रामीण अंचल में शिक्षा की जो ज्योति जलाई वह केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि पीढ़ियों के भविष्य का निर्माण था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक श्री विजय शंकर मिश्र, संरक्षक श्री रमेश चन्द्र मिश्र एवं श्री पीयूष रंजन मिश्र तथा प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार कुशवाहा सहित समस्त विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया।