किक बॉक्सिंग लीग में श्रेयांशी चंद्रा का शानदार प्रदर्शन
अमिट रेखा/जितेन्द्र कुमार
बाँसगाँव। जम्मू-कश्मीर में आयोजित खेलो इंडिया वूमेन किकबॉक्सिंग लीग का आयोजन 22 से 25 जनवरी तक जम्मू विश्वविद्यालय में संपन्न हुए प्रतियोगिता में सरसोपार की रहने वाली खिलाड़ी श्रेयांशी चंद्रा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक (ब्रोंज मेडल) अपने नाम किया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान श्रेयांशी चंद्रा का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली और दमदार रहा। इस शानदार जीत के साथ श्रेयांशी चंद्रा का चयन आगामी नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में हुआ, जो चेन्नई में आयोजित होने वाली है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दिखी। खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने श्रेयांशी चंद्रा की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है।