एक बंदरिया अपना बच्चा समझकर चार दिन से कुत्ते के बच्चे को गोद में लेकर घूम रही, लोगों में बना कौतूहल

Dec 5, 2025 - 10:08
Dec 5, 2025 - 12:14
 0
एक बंदरिया अपना बच्चा समझकर चार दिन से कुत्ते के बच्चे को गोद में लेकर घूम रही, लोगों में बना कौतूहल

एक बंदरिया अपना बच्चा समझकर चार दिन से कुत्ते के बच्चे को गोद में लेकर घूम रही, लोगों में बना कौतूहल

अमिट रेखा/संतराज यादव/ गोरखपुर

गोरखपुर थाना खजनी क्षेत्र के नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर 9 और 10 में इन दिनों एक अद्भुत और भावुक कर देने वाला दृश्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। यहां एक बंदरिया पिछले एक हफ्ते से चार दिन के कुत्ते के बच्चे को अपनी गोद में लिए घूम रही है। हैरानी की बात यह कि वह उसे बिल्कुल अपने बच्चे की तरह संभाल रही है-कंधे से लगाए रहती है, दूध पिलाती है और किसी को उसके पास फटकने नहीं देती। लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है।