कांग्रेसी  कार्यकर्ताओं ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन 

Dec 10, 2025 - 18:13
 0
कांग्रेसी  कार्यकर्ताओं ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन 

कांग्रेसी  कार्यकर्ताओं ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन 

अमिट रेखा/ जितेन्द्र कुमार 

 गोरखपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद की अध्यक्षता में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा यूपीए की चेयर पर्सन  सोनिया गांधी  का जन्मदिवस केक काटकर तारामण्डल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नेतागणों ने उनके लम्बी उम्र के लिए ईश्वर से कामना की।
महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि  सोनिया गांधी  ने प्रधानमंत्री पद को ठुकराकर साबित कर दिया कि वह त्याग की मूर्ति हैं, उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में देश हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये जो आज भी कारगर है। इन्होंने अपने पति एवं अपने सासू माता को खोकर भी विचलित नहीं हुई। समाज की सेवा में निरन्तर लगी रहीं। इनके जन्मदिवस पर हम कांग्रेसजन इनके दीर्घायु की कामना करते हैं।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष इन्द्रजीत चैधरी, अजय कन्नौजिया, सदानन्द पाण्डेय, सुरेन्द्र पासवान, विजय कुमार राव, राकेश मौर्या, डा0 रुकैया जोहरा, तसनीम आलम अंसारी, डा0 अविनाशपति त्रिपाठी, सुहेल अंसारी, रामू कुशवाहा, सविता राय, सुरेन्द्र प्रताप निषाद, संदीप निषाद, पवन सिंह निषाद, अवधेश, आकाश कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।