क्षेत्र बंटवारे को लेकर विवाद,पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार

Oct 14, 2026 - 19:45
 0
क्षेत्र बंटवारे को लेकर विवाद,पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार

किन्नर समाज के क्षेत्र बंटवारे को लेकर विवाद

पीड़िता नैयना किन्नर ने लगाई पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार

अमिट रेखा/संतराज यादव/ सहजनवा गोरखपुर

सहजनवा गोरखपुर।गीडा थाना गीडा क्षेत्र अंतर्गत  नौसढ़ चौकी में किन्नर समाज के आपसी विवाद का मामला सामने आया है। मसहवा टोला, गोरखनाथ, गोरखपुर की स्थायी निवासी पीड़िता नैयना किन्नर ने चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।तहरीर के अनुसार नैयना किन्नर C/o पूर्व मेयर अमरनाथ उर्फ आशा देवी के यहां रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शिष्या कंचन, वर्षा, करीना, और हर्षिता, रोज की भांति अपने बधाई कार्य के लिए क्षेत्र में निकली थीं। तभी कौड़ीराम और भैंसा बाजार की रहने वाली मुस्कान किन्नर और बिजली किन्नर अपने लगभग 30 से 35 शिष्यों तथा 25 से 30 मनबढ़ लड़कों के साथ आ गईं। आरोप है कि मुख्य आरोपी कय्यूम और दीपक, जो बिजली किन्नर का भाई बताया जा रहा है, ने शिष्यों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट और गाली-गलौज भद्दी-भद्दी गालियां दी।नैयना किन्नर ने बताया कि उनके समाज में बुजुर्ग किन्नरों द्वारा क्षेत्र का बंटवारा पहले से किया जा चुका है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मुस्कान किन्नर पुत्र पुष्पा किन्नर निवासी भैंसा बाजार, कौड़ीराम ,द्वारा दिनांक 06.07.2024 को समाज के बीच एक लिखित समझौता किया गया था, जिसमें कहा गया था कि यदि वह किन्नर समाज के नियमों के खिलाफ कोई गलत व्यवहार करेंगी तो समाज से बहिष्कृत हो जाएंगी और समाज कोई भी कार्यवाही कर सकता है। साथ ही बाघागाड़ा ओवर ब्रिज, मझगांवा पुल और गजपुर मैरिज हॉल से आगे के क्षेत्र में मुस्कान किन्नर नहीं जाएंगी और यदि जाएंगी तो पंच-परमेश्वर द्वारा जो भी सजा निर्धारित की जाएगी, वह उन्हें मंजूर होगी। उक्त समझौते की फोटो कॉपी तहरीर के साथ संलग्न की गई है।पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से तहरीर पर विचार कर उचित एवं न्यायसंगत कार्यवाही की मांग की है।