सुबह टहलने गई युवती गायब,अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
अमिट रेखा/नितांत सिंह/पटहेरवा /कुशीनगर
सुबह टहलने के बहाने घर से निकली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गयी है।बाइस वर्षीय गायब युवती की माँ ने पुलिस को तहरीर देकर ज्ञात मोबाइल नंबर धारक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराई है।
पटहेरवा के एक गांव की माँ ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि 15 जनवरी की सुबह उसकी 22 वर्षीय लड़की घर से के बाहर टहलने के लिये निकली और बहुत देर तक वापस नही आई तो वह खोजबीन शुरू की।कई रिश्तेदारियों व परिचितों के यहां खोजबीन करने के बाद जब उसका कोई जानकारी नही मिली तो वह पुलिस को इसकी जानकारी दी।पीड़ित माँ ने पुलिस को एक मोबाइल नंबर दिया है और आरोप लगाई है कि उसकी लड़की से इस नंबर से अक्सर फोन आता था।वह उससे चोरीछिपे बात करती थी।पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।