हत्या के प्रयास के प्रकरण में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
हत्या के प्रयास के प्रकरण में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
अमिट रेखा/ ब्यूरो देवरिया
पुलिस अधीक्षक देविरया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 22/2026 धारा190,191(2),191(3),109(1),117(2),115(2),352,351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तों नाम पता क्रमशः अर्जुन यादव पुत्र परमानन्द यादव, अजीत यादव पुत्र परमानन्द यादव व रोहित कुशवाहा पुत्र केशव कुशवाहा साकिनान धर्मखोर बाबू थाना भटनी जनपद देवरिया को आज दिनांक 28.03.2026 को लल्लन तिराहा के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 22.01.2026 को थाना भटनी पर वादी श्री राजा ठाकुर निवासी घर्मखोर बाबू थाना भटनी जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी के घर के सामने इंटर लाकिंग सड़क के उखड़े ईंटों को ठीक करने के दौरान उक्त अभियुक्तगण द्वारा लाठी डण्डे व फावड़े से वादी के भाई राजेश, हरिकेश को जान से मारने की नियत से काफी मारा पीटा गया, जिससे राजेश व हरिकेश के सिर पर काफी गंभीर चोटें आ गयी । उक्त तहरीर के आधार पर थाना भटनी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 22/2026 धारा 190,191(2),191(3),109(1), 117(2),115(2),352,351(3) बीएनएस पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 बाके यादव, हे0का0 संजय कुमार ,हे0का0 संजय सिंह यादव मौजूद रहे।