स्कार्पियो वाहन से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Mar 23, 2026 - 06:18
 0
स्कार्पियो वाहन से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

स्कार्पियो वाहन से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

अमिट रेखा/ ब्यूरो देवरिया

अभियान “आपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमान श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा दिन रविवार को संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम छपिया के पास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास से बिहार ले जायी जा रही एक स्कार्पियो से अवैध अंग्रेजी शराब 20 पेटी officer”s choice 180ML प्रत्येक पेटी में 48 पाउच कुल 960 पाउच बरामद करते हुए 01 अभियुक्त नाम पता करण कुमार पुत्र अजय कुमार यादव निवासी ग्राम सरसा थाना धनौती जनपद सीवान बिहार को गिरफ्तार कर उक्त वाहन पर लदे अवैध अंग्रेजी शराब को कब्जा पुलिस में लिया गया, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-61/2026 धारा 60/71 आबकरी अधि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।  

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 जयसिंह यादव,हे0का0 असोक सिंह यादव, का0 संजय कुमार यादव,का0 अनिल राजभर मौजूद रहे।