20% कम किराए वाली रोडवेज बस सेवा शुरू, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिखाई हरी झंडी
20% कम किराए वाली रोडवेज बस सेवा शुरू, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिखाई हरी झंडी
अमिट रेखा/देवरिया
प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को गति देते हुए मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा योजना के अंतर्गत शनिवार को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के महुआडीह में नई रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक सस्ती और सुगम परिवहन सुविधा पहुंचाना है। नई बस सेवा में यात्रियों को 20 प्रतिशत तक कम किराए का लाभ मिलेगा, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी।
बताया गया कि यह बस प्रतिदिन देवरिया से बलटिकरा, पाण्डेय चक और महुआडीह होते हुए हाटा तक संचालित होगी। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, सीपी सिंह, मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, नगर अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह, भाजपा नेता डॉ. विनय राव, उमेश मल्ल, अखिलेश राय, शैलेश्वर पटेल और ओम प्रकाश मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।