सहजनवां ब्लॉक प्रमुख कंवलदीप चौहान के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
सहजनवां ब्लॉक प्रमुख कंवलदीप चौहान के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
अमिट रेखा/संतराज यादव/सहजवा
गोरखपुर विकास खण्ड सहजनवां के ब्लॉक प्रमुख कंवलदीप नारायण चौहान के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।
कंवलदीप चौहान अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। वे हमेशा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए तत्पर रहते थे। उनके असामयिक निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
उनके निधन पर तमाम जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।