मंडलीय एथलेटिक्स में वीर शिवाजी इंटर कॉलेज की छात्रा का जलवा 

Oct 19, 2026 - 08:01
 0
मंडलीय एथलेटिक्स में वीर शिवाजी इंटर कॉलेज की छात्रा का जलवा 

मंडलीय एथलेटिक्स में वीर शिवाजी इंटर कॉलेज की छात्रा का जलवा 

जैवलिन थ्रो में बनी चैंपियन

अमिट रेखा, संत राज यादव, सहजनवां

गोरखपुर थाना गुलरिहा के चौकी जंगल सरहरी क्षेत्र अंतर्गत आयोजित गोरखपुर मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वीर शिवाजी इंटर कॉलेज सरहरी, गोरखपुर की छात्रा ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के जैवलिन थ्रो स्पर्धा में वीर शिवाजी इंटर कॉलेज की छात्रा वेवी निषाद पुत्री रामशरण निषाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया और चैंपियन बनी।
छात्रा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य, खेल प्रशिक्षक और समस्त शिक्षकों ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि वेवी निषाद ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है और आने वाले समय में वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेगी।वहीं भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के प्रदेश महासचिव संत राज यादव ने छात्रा वेवी निषाद को बधाई देते हुए कहा कि जिले की बेटियों का खेल के क्षेत्र में इस तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा है और उनकी प्रतिस्पर्धा की भावना को और बढ़ाता है।