सड़क हादसे में इंटरमीडिएट छात्र की मौत, दूसरा छात्र गंभीर

Nov 18, 2026 - 21:51
 0
सड़क हादसे में इंटरमीडिएट छात्र की मौत, दूसरा छात्र गंभीर

गोरखपुर से बड़ी दर्दनाक खबर 

सड़क हादसे में इंटरमीडिएट छात्र की मौत, दूसरा छात्र गंभीर

अमिट रेखा/संतराज यादव/सहजनवा 

गोला, गोरखपुर थाना गोला, चौकी चीनी मिल अंतर्गत ग्राम असीलाभार के पास आज शाम लगभग 5 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक इंटरमीडिएट छात्र की अस्पताल जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान हर्ष सिंह पुत्र सत्य प्रकाश सिंह निवासी गौर खास, थाना गोला के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार हर्ष सिंह इंटरमीडिएट के छात्र थे। बताया जा रहा है कि सड़क पर गड्ढे होने के कारण दोनों बाइकों में टक्कर हुई और हर्ष सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुसरा 
घायल की पहचान रवि पुत्र दुर्ग विजय उम्र लगभग 18 वर्ष के रूप में हुई है। रवि भी इंटरमीडिएट का छात्र है और पिता का एकलौता पुत्र बताया जा रहा है। इनका निवास स्थान भरवलीकरण, ग्राम गोपालपुर, थाना सिकरीगंज बताया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना में शामिल बाइकों के नंबर KA51 HH 6240 और UP 53 FC 7645 बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी चीनी मिल आशुतोष कुमार वर्मा व कांस्टेबल अभिषेक सिंह तुरंत मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाने का प्रबंध किया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।