कुशीनगर : अंग्रेजी शराब की दुकान के आसपास खुलेआम छलक रहे जाम, आए दिन गाली-गलौज और मारपीट से लोग परेशान

Nov 18, 2026 - 09:08
Nov 18, 2026 - 09:20
 0
कुशीनगर : अंग्रेजी शराब की दुकान के आसपास खुलेआम छलक रहे जाम, आए दिन गाली-गलौज और मारपीट से लोग परेशान

 अमिट रेखा /तमकुहीराज, कुशीनगर।

जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर, बनारस हाईवे के किनारे स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के आसपास संचालित दर्जनों चखना दुकानों पर शराबियों का जमावड़ा स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।

 स्थानीयों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी 

आरोप है कि इन दुकानों पर शराब का सेवन करने के बाद आए दिन नशे में धुत लोग आपस में गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इससे आसपास का माहौल अशांत हो रहा है और राहगीरों सहित स्थानीय लोगों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

 नियमों की अनदेखी 

नियमों के मुताबिक चखना दुकानों पर शराब की बिक्री और परोसने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद शराब की दुकान के आसपास खुलेआम शराब पीने की गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर जिम्मेदार विभाग इस स्थिति से अनजान क्यों है?

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल  

अब देखना यह है कि आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन तथा उससे उत्पन्न होने वाले विवादों पर अंकुश लगाने के लिए क्या कार्रवाई करते हैं।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र