कुशीनगर : चीनी मिल के पास मंदिर के सामने इमारत में कथित अनैतिक गतिविधियों की चर्चा, पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल

Nov 18, 2026 - 08:07
Nov 18, 2026 - 08:08
 0
कुशीनगर : चीनी मिल के पास मंदिर के सामने इमारत में कथित अनैतिक गतिविधियों की चर्चा, पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल

चीनी मिल के पास मंदिर से सटी इमारत में कथित अनैतिक गतिविधियों की चर्चा, पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल 

अमिट रेखा /सेवरही/कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र में सेवरही चीनी मिल के समीप मंदिर के सामने एक बड़ी इमारत को लेकर कथित अनैतिक गतिविधियों की चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इमारत में सुबह करीब 8 बजे से 10 बजे के बीच महिलाओं का आना-जाना शुरू हो जाता है, जबकि दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहने की बात कही जा रही है।

 

इस गतिविधि को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि यहां अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, तो संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की नजर अब तक इस पर क्यों नहीं पड़ी? क्या क्षेत्र में नियमित निगरानी और सत्यापन की व्यवस्था नहीं है?

 

मामले की निष्पक्ष जांच कर इमारत में संचालित गतिविधियों की वास्तविकता सामने लाने तथा आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। अब देखना यह है कि सेवरही पुलिस और प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं।

 

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र