सरयू नदी पर बनेगा समानांतर आधुनिक पुल, यात्रियों और व्यापार को मिलेगी बड़ी राहत
सरयू नदी पर बनेगा समानांतर आधुनिक पुल, यात्रियों और व्यापार को मिलेगी बड़ी राहत
अमिट रेखा/ संत राजयादव/गोरखपुर
सरयू नदी पर मौजूद पुराने पुल के बगल में एक नए व अत्याधुनिक पुल के निर्माण की तैयारी अंतिम चरण में है। इस परियोजना के लिए शासन की मंजूरी भेजी जा चुकी है और स्वीकृति मिलने का बेसब्री से इंतज़ार है। करीब पाँच दशक पहले बना वर्तमान पुल अब बढ़ते यातायात को संभाल पाने में सक्षम नहीं रह गया है, ऐसे में नया पुल शहर की परिवहन व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा।