लापता मजदूर को दो घंटे की खोजबीन में गीडा पुलिस ने किया बरामद
लापता मजदूर को दो घंटे की खोजबीन में गीडा पुलिस ने
किया बरामद
नेबूलाल को किया परिवार के हवाले--चौकी प्रभारी गीडा
अमिट रेखा/संतराज यादव/सहजनवा
गोरखपुर थाना गीडा क्षेत्र के ग्राम धरमौली निवासी नेबूलाल के लापता होने का मामला पुलिस की तत्परता से सुलझ गया। पीड़िता पत्नी के अनुसार 23 जुलाई 2026 को ग्राम पिपरौली निवासी चंदन गुप्ता मजदूरी दिलाने के नाम पर नेबूलाल को अपने साथ गुजरात ले गया था। रास्ते में चंदन ने पत्नी के मोबाइल 8726053732 पर फोन कर कहा कि वह नेबूलाल को घर भेज रहा है, इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। जब नेबूलाल घर नहीं पहुंचे और चंदन का संपर्क भी नहीं हुआ, तो पत्नी ने पिपरौली चौकी प्रभारी अमरेश सिंह को तहरीर दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने टीम के साथ तुरंत खोजबीन शुरू की। लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद टीम ने वोकटा चौराहे के पास से नेबूलाल को भूख से बेहाल हालत में बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।पति को सकुशल पाकर परिवार ने राहत की सांस ली। परिजनों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए गीडा पुलिस और चौकी प्रभारी अमरेश सिंह की टीम का आभार जताया।