47 साल बाद फिर मिलेंगे बचपन के यार, फतेह मेमोरियल कॉलेज के 1979 बैच का होगा भव्य मित्र मिलन समारोह

Nov 17, 2026 - 20:20
Nov 17, 2026 - 20:28
 0
47 साल बाद फिर मिलेंगे बचपन के यार, फतेह मेमोरियल कॉलेज के 1979 बैच का होगा भव्य मित्र मिलन समारोह

कृष्णा यादव बोले– पुस्तक ज्ञान की कुंजी है, तो एक सच्चा मित्र पूरा पुस्तकालय है 

अमिटरेखा | तमकुहीराज, कुशीनगर। मित्रता जीवन का अनमोल उपहार है, जो समय और उम्र की सीमाओं से परे होती है। इसी आत्मीयता और पुराने रिश्तों को फिर से जीवंत करने के उद्देश्य से कल तमकुहीराज स्थित शहनाई मैरिज हॉल में मित्र मिलन समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इसमें फतेह मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज के वर्ष 1979 बैच के पूर्व विद्यार्थियों का 47 वर्ष बाद भव्य मिलन होगा।

इस ऐतिहासिक मिलन समारोह में लगभग सैकड़ों की संख्या में 45 से 65 वर्ष आयु वर्ग के पूर्व छात्र शामिल होंगे। कभी एक साथ विद्यालय में पढ़ाई करने वाले ये साथी वर्षों बाद फिर एक मंच पर मिलकर पुरानी यादें ताजा करेंगे।

कार्यक्रम के संदर्भ में वर्ष 1979 बैच के कृषि वर्ग के छात्र रहे तथा हरिहरपुर ग्रामसभा में दो बार ग्राम प्रधान का दायित्व निभा चुके कृष्णा यादव ने मित्रता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मित्रता अनमोल रत्न के समान है, जो स्वाभाविक प्रेम से उत्पन्न होती है। दो व्यक्तियों के बीच आपसी विश्वास, वैचारिक एकता और समानता ही सच्ची मित्रता की पहचान है।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र