संस्थापक सप्ताह से सीएम योगी ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दिए निर्देश
संस्थापक सप्ताह से सीएम योगी ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दिए निर्देश
अमिट रेखा/संत राज यादव
मुख्यमंत्री ने मंच निर्माण, पंडाल व्यवस्था, अतिथियों के बैठने के लिए की गई तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और तकनीकी सेटअप की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहे।
उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के लिए अलग व्यवस्था की जाए तथा आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह तैयार रहें।
मुख्यमंत्री ने परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थापक सप्ताह समारोह पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है और शिक्षा परिषद की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाता है।
निरीक्षण के दौरान परिषद के पदाधिकारी, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।