शीतलहर के मद्देनजर सुरक्षा उपायों की समीक्षा कर दिए निर्देश--- एसडीएम
शीतलहर के मद्देनजर सुरक्षा उपायों की समीक्षा कर दिए निर्देश--- एसडीएम
अमिट रेखा/ संत राज यादव/ गोरखपुर
गोरखपुर थाना गीडा में शीतलहर और कोहरे के मद्देनजर सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीओ गीडा, एनएचएआई और टोल प्लाजा के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में अवैध कट को बेरीकेंड करने, संकेत चिन्ह लगाने, आपातकालीन दूरभाष नंबर के साथ पर्याप्त एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। टोल प्लाजा पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु गति सीमा में चलने हेतु मैसेज प्रसारित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि वे शीतलहर और कोहरे के दौरान सावधानी बरत सकें और दुर्घटनाओं से बच सकें।सीओ गीडा ने बताया कि शीतलहर और कोहरे के मद्देनजर सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सावधानी से वाहन चलाएं और दुर्घटनाओं से बचें।