शीतलहर के दृष्टिगत जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर अवकाश घोषित

Jan 8, 2026 - 20:23
 0

शीतलहर के दृष्टिगत जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर अवकाश घोषित

अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर 

वर्तमान में शीतलहर एवं तापमान में गिरावट को देखते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपद में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिनांक 14 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है।
अवकाश अवधि के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका द्वारा लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार वितरण, वजन, गृह भ्रमण, पोषण ट्रैकर पर फीडिंग, निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सामुदायिक गतिविधियां, वीएचएसएनडी सत्र, आरबीएसके टीम के माध्यम से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं संदर्भन सहित अन्य शासकीय/विभागीय कार्य नियमित रूप से संपादित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि अवकाश अवधि में बिना सक्षम स्तर की अनुमति के कोई भी कार्मिक आंगनबाड़ी केंद्र/मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा तथा आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।