अनोखी खेती की तकनीक विकसित की जा रही जिसका नाम दिया टोमटैटो
अमिट रेखा/ संत राज यादव
गोरखपुर। विश्वविद्यालय के कृषि विभाग में एक अनोखी खेती तकनीक विकसित की जा रही है, जिसे "टोमटैटो" कहा जा रहा है। इस तकनीक में एक ही पौधे में ऊपर टमाटर और नीचे आलू की फसल उगाई जा रही है। यह रिसर्च कविता पासवान और नेहा शुक्ला नामक दो छात्राओं द्वारा अपनी टीचर के मार्गदर्शन में की जा रही है।
इस तकनीक का उद्देश्य कम जमीन में दो फसलें उगाना है, जिससे किसानों को सीधा फायदा हो सकता है। यह तकनीक ग्राफ्टिंग के माध्यम से संभव हो रही है, जिसमें टमाटर और आलू के पौधों को एक साथ जोड़ा जाता है। इस तकनीक से किसानों को कम जमीन में अधिक उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के प्रोफेसर और छात्राओं की यह रिसर्च न केवल किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है, बल्कि यह खेती की तकनीक में भी एक नया अध्याय जोड़ सकती है। जल्द ही इस तकनीक को प्रमाणिकता मिलने की उम्मीद है । जानते हैं कि यह तकनीक और किन फसलों पर लागू की जा सकती है।