वार्ड नंबर 7 में मंदीर परिसर तक जाने वाली सीसी रोड का शिलान्यास

Feb 22, 2026 - 06:25
 0
वार्ड नंबर 7 में मंदीर परिसर तक जाने वाली सीसी रोड का शिलान्यास

वार्ड नंबर 7 में मंदीर परिसर तक जाने वाली सीसी रोड का शिलान्यास,विकास को मिली रफ्तार

अमिट रेखा/पथरदेवा/देवरिया 

नगर पंचायत पथरदेवा के वार्ड नंबर 7 में मंदिर परिसर तक बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह एवं मंडल अध्यक्ष हरीश शाही उर्फ जीपु शाही ने संयुक्त रूप से किया। शिलान्यास के साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है। सीसी रोड के निर्माण से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात में जलभराव व कीचड़ से राहत मिलेगी। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता है।।उक्त अवसर पर सुरेश सिंह,भीम यादव,प्रेम सिंह,सभासद सुर्यभान यादव,सुरेश सिंह, दुर्गेश गुप्ता, प्रमोद भारती, अवनीश मनी, रोमी मिश्रा, अशोक जायसवाल, हमीद अंसारी, सुनील शर्मा, निजाम अंसारी, रोहित सिंह समेत वार्ड के सम्मानित नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।