अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना तरकुलवा का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना तरकुलवा का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
अमिट रेखा/तरकुलवा/देवरिया
शनिवार को देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने थाना तरकुलवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्था, अभिलेखों का रख-रखाव, मालखाना प्रबंधन और हवालात की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। अपराध पंजिका, लंबित विवेचनाओं और जब्त माल के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
एएसपी ने हवालात में बंदियों के लिए स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। मेस व आरक्षी बैरक में अनुशासन और साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया। शस्त्रागार में रखे हथियारों के रख-रखाव और नियमित परीक्षण के निर्देश भी दिए गए। सीसीटीएनएस कार्यालय में ऑनलाइन प्रविष्टियों की स्थिति की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी व प्रभारी थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मौजूद रहे।