राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह का जनपद कुशीनगर भ्रमण कार्यक्रम
अमिट रेखा /कुशीनगर
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह का दिनांक 09 एवं 10 जनवरी 2026 को जनपद कुशीनगर भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री दिनांक 09 जनवरी 2026 को नई दिल्ली से प्रस्थान कर सायं गोरखपुर पहुंचेंगे तथा वहां से सड़क मार्ग द्वारा जनपद कुशीनगर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
दिनांक 10 जनवरी 2026 को प्रातः मंत्री जनपद कुशीनगर में विभिन्न शासकीय एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वे जिले के कृषि एवं उद्यान विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक, पार्टी पदाधिकारियों से संवाद तथा प्रशासनिक समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अतिरिक्त मंत्री द्वारा VB-G RAM G (विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन–ग्रामीण) के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी।
भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत मंत्री द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति एवं जनहित से जुड़े विषयों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।