यू पी एल का शानदार आगाज, खेल से खिलाड़ियों के सामाजिक मानसिक शारीरिक और आर्थिक विकास होता है उमेश कुमार दुबे
अमिट रेखा /राम अशीष तिवारी
खजनी/ गोरखपुर । खेल से खिलाड़ी खिल जाते हैं जिससे उनका सामाजिक, मानसिक , शारिरीक और आर्थिक, विकास होता है यही खिलाड़ी आगे चलकर क्षेत्र तथा देश प्रदेश का नाम रोशन करते हैं खेल वह विधा है जिसमें एक टीम जीतती है तो दूसरी टीम सीखती है।
उक्त हृदय की उद्दगार नगर पंचायत उनवल के स्वर्गीय वृंदावन त्रिपाठी स्टेडियम में उनवल प्रिमियम लीग यू पी एल तीन दुसरे दिन का मुख्य अतिथि रहे नगर पंचायत उनवल के अध्यक्ष प्रतिनिधि उमेश कुमार दुबे ने इस तरह के आयोजन समय समय से होते हैं तो इससे प्रतिभाओं में निखार आती है नगर क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है आवश्यकता है इन्हें वातावरण और उर्जा देने की जिससे प्रतिभाओं में निखार आए।
इसके पूर्व खिलाड़ियों तथा उपस्थित दर्शकों द्वारा राष्ट्रगान किया गया तथा तथा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि उमेश कुमार दुबे ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया।
नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि के समक्ष तीन पाली का मैच दस दस ओवर खेला गया पहला पाली का मैच राधा कृष्णा ज्वेलर्स और एएमके फैशन टीम के बीच खेला गया टास एएमके फैशन ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया
बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में सात विकेट खो कर राधा कृष्ण ज्वैलर्सहै टीम ने 79 रन बनाया उसके बाद एएमके फैशन ने 44 रन बनाकर 36रन से और 9 ओभर में आल आउट हो गयी । राधा कृष्ण ज्वेलर्स ने मैच को अपने कब्जे में कर लिया मैन आफ दी मैंच राज शर्मा को मिला जिसने तीन विकेट लिया और43 रन बनया। एम्पायर के रुप में सत्यम त्रिपाठी और अमित थे तथा कामनटेटर की भूमिका में मोनू दूबे ने भूमिका निभाई मैच में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग लिए है श्री दुबे ने नगर पंचायत के क्रिकेट के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु प्रतिवर्ष उनवल प्रिमियम लीग कराने का कार्य प्रारंभ किया है तथा बताया कि उनवल में शासन द्वारा खेल स्टेडियम का जल्द ही निर्माण कराया जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा नेता जनार्दन तिवारी, दिनेश साहनी, अजय वर्मा, बिट्टू वर्मा ,जावेद अहमद ,ईश्वर चंद साहनी, मुकेश तिवारी, शशांक गुप्ता, शुभम जायसवाल , शफीक सिद्दीकी, विजय जायसवाल ,अमरनाथ साहनी, अवधेश शर्मा समाजसेवी ,एवं नगर पंचायत के सभी सभासद एवं बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।