जंग ए आजादी के आंदोलन में कवियों ने खूब जज्बा पैदा किया 

Dec 24, 2025 - 18:58
 0
जंग ए आजादी के आंदोलन में कवियों ने खूब जज्बा पैदा किया 

जंग ए आजादी के आंदोलन में कवियों ने खूब जज्बा पैदा किया 

अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/ कुशीनगर 

नगर पंचायत फाजिलनगर के जूनियर हाई स्कूल में जंग ए आजादी के आंदोलन में अपनी कविताओं के माध्यम से कवियों ने जन जन में गुलामी के खिलाफ उठ खड़ा होने देश की स्वतंत्रता के बलिदान देने के लिए जज्बा पैदा किया। परिणाम स्वरूप पूरे देश में देश प्रेम के हिलोर उठने लगे। विदेशी हुकूमत को जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ा और अंततः देश आजाद हुआ। उक्त बातें भाजपा नेता  राधेश्याम पांडे ने सजग प्रहरी द्वारा आयोजित आजादी के आंदोलन में कविता की भूमिका विषयक परिचर्चा में विस्तार से बात रखी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुंवर उपेंद्र सिंह समाजसेवी ने कहा कि"आजादी के आंदोलन में कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से आजादी के लिए जुनून पैदा किया जिसका असर जन-जन में देखा गया; विशेषकर राष्ट्रवादी कवियों ने राष्ट्र को गुलामी के खिलाफ खड़ा कर दिया। कवियों की रचनाएं जन-जन की जुबान पर रहती थीं। माखनलाल चतुर्वेदी, सुभद्रा कुमारी चौहान, रामधारी सिंह दिनकर सरीखे कवियों का योगदान हिंदुस्तान हमेशा याद रहेगा। उन्होंने सामाजिक संस्था सजग प्रहरी के इस आयोजन की खुले शब्दों में सराहना की। अपने आगे कहा आज जरूरत है आजादी के आंदोलन में कवियों की भूमिका पर जगह-जगह आयोजन करके नई पीढ़ी को उनके योगदान को अवगत कराया जाए। विशिष्ट अतिथि केदार सिंह ने आजादी के आंदोलन में कविता और कवियों की योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कवियों ने राष्ट्रवाद की भावना को भारत में भरा परिणामस्वरूप देश को आजादी मिली। शिक्षक संघ की प्रांतीय नेत्री कलमदानी सिंह ने आजादी के आंदोलन में कविता की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को आज उनसे सीख लेने की जरूरत है। ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाना चाहिए।इस अवसर पर पुरुषोत्तम गुप्ता, रहमत अली रहमत अली प्रबंधक, राजेश सिंह महबूब मंजर,जटाधारी सिंह, बीके भारती, बीके मीना दीदी, बीके सावित्री दीदी, हीरालाल गुप्ता, जवाहर भाई, रामदास भाई, रामेश्वर कुशवाहा, हाफिज असगर अली, सोमेश्वर यादव, शंकर सिंह, आदि ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का सफल संचालन मनन्जय तिवारी निर्मल ने किया। अंत में आयोजक सजग प्रहरी के संस्थापक नंदलाल विद्रोही ने परिचर्चा में सहभागी सभी का आभार जताया। और भविष्य में ऐसे आयोजन करते रहने का संकल्प लिया।