नेशनल हाईवे पर कूड़े का अंबार, सफाई व्यवस्था बेपटरी; जिम्मेदार बेखबर
कृष्णा यादव, तमकुहीराज (कुशीनगर)। नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर एक हरिहरपुर में नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज से सटे नहर के पास, शारदा ev & ऑटोमोबाइल्स (ई रिक्शा एजेंसी) के समीप कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे जमा गंदगी नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाईकर्मी नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाते, जिसके चलते हाईवे किनारे गंदगी का ढेर बढ़ता जा रहा है। इससे दुर्गंध फैलने के साथ राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है।
लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल कूड़ा हटवाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है। अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब संज्ञान लेते हैं।