नगर पंचायत फाजिलनगर के द्वारा अलाव की पर्याप्त व्यवस्था
अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/ कुशीनगर
नगर पंचायत फाजिलनगर में ठंड बढ़ने के कारण लोग अलाव की मांग किया और नगर पंचायत के अधिकारी इस पर संज्ञान लेते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने का व्यवस्था प्रतिदिन हो रहा हैं । कुछ जगहों पर व्यवस्था शुरू भी हो गई है, लेकिन नागरिकों को अभी भी पूर्ण व्यवस्था का इंतजार है और वे नगर पंचायत से ठोस इंतजाम करने की अपील कर रहे हैं, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए।
फाजिलनगर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को और राहगीर, व्यापारी बंधुओ, आमजन मानस जिससे जनजीवन प्रभावित न हो ।
नागरिकों की मांग पर स्थानीय लोग खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे ठंड से बचाव के लिए प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड और बाजारों में अलाव की व्यवस्था प्रतिदिन हो रहा हैं।
नगर पंचायत फाजिलनगर का नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ईओ ने संबंधित कर्मियों को अलाव जलाने एवं रैन बसेरा का काम सौंपते हुए जल्द ही सभी निर्धारित स्थानों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।
शुरुआती कदम नगर पंचायतों में अलाव जलवाने की शुरुआत हुई है। नगर पंचायत फाजिलनगर में अलाव जलाने का काम शुरू है, और अधिकारियों ने आश्वासन दिया है, लेकिन नागरिकों को अब पूर्ण व्यवस्था के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा ।