मुख कैंसर रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन
अमिट रेखा/ संतराज यादव
सहजनवां/ गोरखपुर। रिठुवाखोर गांव में मुख कैंसर व दंत रोगों की रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान मुख दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना मल्ल ने ग्रामीणों को तंबाकू, पान मसाला व सिगरेट की लत से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इन नशों के कारण मुख कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।
डॉ. मल्ल ने कहा कि धूम्रपान का असर बच्चों पर भी पड़ रहा है, खासकर जब अभिभावक स्वयं इसका सेवन करते हैं।
शिविर में लगभग 116 लोगों की निशुल्क जांच की गई।
जांच के साथ मरीजों को दंत संबंधी सलाह दी गई।
इसके अलावा टूथपेस्ट व आवश्यक दवाओं का भी निःशुल्क वितरण किया गया।
ग्रामीणों को दिन में दो बार सही तरीके से ब्रश करने की तकनीक समझाई गई।
मुख कैंसर सहित अन्य बीमारियों से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
शिविर के माध्यम से जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।
इस शिविर का आयोजन मिशन पायरिया मुक्त अभियान के तहत किया गया।
आयोजन डॉ. आशीष प्रताप मल्ल, वरिष्ठ प्रवक्ता पूर्वांचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस गोरखपुर एवं सीईओ मिशन पायरिया मुक्त अभियान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी अजय सिंह (काका) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
साथ ही सुरेन्द्र प्रताप सिंह, आलोक सिंह, हरिओम सिंह ने सहयोग किया।
संदीप कुमार फार्मासिस्ट एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी शिविर में मौजूद रहे।