रामकोला ट्रक-बाइक भिड़ंत में दो युवक घायलः रामकोला-कप्तानगंज रोड पर हादसा, चालक फरार
रामकोला ट्रक-बाइक भिड़ंत में दो युवक घायलः रामकोला-कप्तानगंज रोड पर हादसा, चालक फरार
अमिट रेखा /ओम प्रकाश यादव /रामकोला /कुशीनगर
कुशीनगर के रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर एक ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा साहबगंज स्थित नैनुमल फैक्ट्री के पास हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायलों की पहचान मार्कण्डेय मौर्य (25 वर्ष, निवासी विशुनपुरा, पोस्ट लक्ष्मीगंज) और अवधेश कुशवाहा (26 वर्ष, निवासी बड़हरा बाबू, पोस्ट लक्ष्मीगंज) के रूप में हुई है। दोनों मित्र कप्तानगंज से अपने घर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि जब वे नैनुमल फैक्ट्री के पास पहुंचे, तो फैक्ट्री के अंदर से एक ट्रक अचानक सड़क पर आ गया। इससे बाइक सवार दोनों युवक ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।राहगीरों की मदद से डायल 108 एम्बुलेंस द्वारा घायलों को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने अवधेश कुशवाहा की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हादसे के तुरंत बाद, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और ट्रक को वहीं छोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।