स्त्री शिक्षा हेतु शेख फातिमा का योगदान अतुलनीय - चंद्रभूषण सिंह यादव

Jan 11, 2026 - 21:09
 0
स्त्री शिक्षा हेतु शेख फातिमा का योगदान अतुलनीय - चंद्रभूषण सिंह यादव

स्त्री शिक्षा हेतु शेख फातिमा का योगदान अतुलनीय - चंद्रभूषण सिंह यादव

सर छोटूराम ने अंग्रेजी राज से बनवाए थे किसान हितैषी कानून-चंद्रभूषण सिंह यादव 

अमिट रेखा/ नागेन्द्र गोविन्द राव/जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव /राम पुर कारखाना /कुशीनगर 

स्त्री शिक्षा की वास्तविक देवी सावित्रीबाई फुले की सहकर्मी शेख फातिमा के जयंती और किसानों के मसीहा सर छोटूराम के स्मृति दिवस पर रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि उस दौर में जब स्त्री शिक्षा धर्म सम्मत नहीं था माली की बेटी सावित्री बाई फुले के साथ खड़े हो शेख फातिमा ने न केवल धार्मिक रूढ़ियों और पाबंदियों का प्रतिकार किया अपितु आधी आबादी को शिक्षित बनने हेतु प्रेरणा देते हुए सामाजिक क्रान्ति का बिगुल बजाया।1848 में पुणे में खुले पहले बालिका विद्यालय की स्थापना हेतु शेख उस्मान ने स्थान और अपनी बहन फातिमा को फुले दंपति को मुहैया कराया जो सदा सदा के लिए इतिहास के पन्नो में अमर रहेगा।
        सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने किसानों के मसीहा सर छोटूराम को याद करते हुए कहा कि सर छोटूराम किसान हितों के प्रबल पैरोकार थे जिन्होंने अंग्रेजी राज में अपनी मेधा और संघर्षशीलता से साहूकारी पंजीकरण ऐक्ट,गिरवी जमीन मुफ्त वापसी ऐक्ट, कृषि उत्पाद मंडी ऐक्ट, व्यवसाय श्रमिक ऐक्ट, कर्जमाफी ऐक्ट,मोर शिकार प्रतिबंध ऐक्ट आदि बनवाकर किसानों की हितरक्षा की।जातीय और धार्मिक भेदभाव के प्रबल विरोधी सर छोटूराम राष्ट्र की महान विभूति थे जिन्हें कोटिश: नमन है।
       उक्त अवसर पर उपस्थित सुरेश नारायण सिंह यादव, मुबारक उर्फ झुल्लूर, रामेश्वर विश्वकर्मा, नगीना यादव,बेलभद्र गोंड, सतेंद्र यादव,फेंकू चौरसिया, लोरिक प्रसाद, लोरिक यादव,दयानंद यादव,मिथिला वर्मा,गोविंद यादव,विनोद यादव, मोतीलाल सिंह आदि ने शेख फातिमा और सर छोटूराम को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।