बघौचघाट में आमने-सामने बाइक टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
बघौचघाट में आमने-सामने बाइक टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
बघौचघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार स्थित गोकुल स्वीट के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार अमीरुद्दीन पुत्र मुबारक (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी ग्राम सभा शंकरपट्टी टोला चकिया तथा गुटूर पुत्र अली राजा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम शंकरपट्टी, बघौचघाट बाजार की ओर से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान गोकुल स्वीट के सामने सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछैला भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।