पैर फिसलने से गिरे युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mar 26, 2026 - 23:13
Mar 26, 2026 - 23:28
 0
पैर फिसलने से गिरे युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पैर फिसलने से गिरे युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया

 बघौचघाट थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत पकहां के टोला गजहीं निवासी हृदया कुशवाहा (35) पुत्र गुदरी भगत की बुधवार शाम पैर फिसल कर गिरने में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार, हृदया कुशवाहा तीन दिन पहले गोरखपुर के एक मैरेज हॉल में काम के दौरान सेटरिंग करते समय पैर फिसलने से गिर पड़े थे। गंभीर चोट लगने के बाद उनकी हालत बिगड़ती गई और अंततः  उन्होंने दम तोड़ दिया।

लोगो ने बताया कि हृदया हाल ही में विदेश से मजदूरी कर घर लौटे थे और परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत-मजदूरी करते थे।

हृदया की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उनके परिवार में पत्नी करिश्मा देवी, तीन साल की एक मासूम बेटी और तीन माह का एक बेटा है। घटना के बाद पत्नी और मां हीरमती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार शाम शव गांव पहुंचने के बाद पकहा गजहीं घाट पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।